{"_id":"66afc79b96133b31990333d4","slug":"bike-collides-with-divider-on-highway-9-youth-injured-hapur-news-c-138-1-pkw1001-103655-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे-9 पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे-9 पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। हाईवे-9 पर तेज गति से ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सद्दीकपुरा निवासी सुहैल रविवार दोपहर बाइक द्वारा किसी काम से गाजियाबाद की तरफ जा रहा था। हाईवे पर एलिवेटेड के नीचे पिलर संख्या 47 के पास ओवर ट्रैक करने के चक्कर में उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। बाइक की गति तेज होने के कारण वह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की हादसे के समय भारी वाहन नहीं आया, वरना बड़ी घटना घटित होसे से इंकार नहीं किया जा सकता है। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करा मामले की सूचना उसके परिजनों को दी।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि डिवाइडर से टकरा युवक के घायल होने का मामला संज्ञान में नही है। थाने पर अब तक इस बाबत किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।