{"_id":"64cbe5e94acea5ffcf00c796","slug":"bhakiyu-demanded-to-get-rid-of-the-problems-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1719-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भाकियू ने की समस्याओं से निजात दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भाकियू ने की समस्याओं से निजात दिलाने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाना। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के साथ गांव शेखपुर खिचरा के ग्रामीणों ने औद्योगिक क्षेत्र से होने वाली समस्याओं से छुटकारा दिलाने की मांग को लेकर यूपीएसआईडीसी के कार्यालय पर धरना दिया।
धरने के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि उपरी गंग नहर स्थित रावली पुल की जर्जर हालत है। पुल पर बैरिकेडिंग की जाए, अन्यथा किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। उद्योगपतियों, भूमाफिया और कॉलोनाइजर द्वारा यूपीएसआईडीसी से सटी शेखपुर खिचरा के ग्राम सभा की भूमि पर तहसील प्रशासन की मिलीभगत से कब्जा किया जा रहा है। सत्तारूढ़ दल के सफेदपोश नेताओं की सह पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायतों के बावजूद अवैध कब्जों पर कार्रवाई नहीं की जा रही। भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी प्रदीप सिंह ने कहा कि यूपीएसआईडीसी में जल निकासी न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शेखपुर खिचरा को यूपीएसआईडीसी के फीडर से जोड़ा जाए। भाकियू तहसील महासचिव इमरान खान ने कहा यूपीएसआईडीसी औद्योगिक विकास के नाम पर बसाई गई फैक्टरियों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ और केमिकल युक्त जहरीला पानी जानलेवा साबित हो रहा है। औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले दूषित पानी से किसानों की फसलें तबाह हो रही है। यूपीएसआइडीसी में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट एवं ईटीपी स्थापित किया जाए।
एसडीएम संतोष उपाध्याय व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र में इकाइयों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ और दूषित जल के निस्तारण को लेकर यूपीसीडा से वार्ता की जाएगी। इन आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। इस अवसर रामपाल सिंह, बाबू राम तोमर, इमरान त्यागी, यशवीर सिंह, चीनू, इमरान खान, शकील अहमद मौजूद रहे।