{"_id":"656a0822340f949d8707c264","slug":"bhakiu-protest-in-axen-office-hapur-news-c-138-1-pkw1001-1461-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रिश्वत मांगने पर भाकियू का हंगामा, अभद्रता पर एक्सईएन से धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रिश्वत मांगने पर भाकियू का हंगामा, अभद्रता पर एक्सईएन से धक्कामुक्की
Fri, 01 Dec 2023 09:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 01 Dec 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। भाकियू (टिकैत) गुट के कार्यकर्ताओं और विद्युत विभाग के अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार यादव के बीच शुक्रवार को धक्का-मुक्की एवं नोकझोंक हो गई। किसानों ने कार्यालय पर ताला लगाने का प्रयास किया। वहीं, एक्सईएन पर कार्रवाई के लिए किसानों ने धरना दिया, जो देर शाम तक जारी रहा। बाद में मौके पर पहुंचे अधीक्षण अभियंता व एक्सईएन प्रथम ने किसानों को समझाकर मामला शांत कराया।
भाकियू कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी के नेतृत्व में शुक्रवार को किसान अपनी मांगों को लेकर ऊर्जा निगम के डिवीजन कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। किसानों ने एक्सईएन पर उबारपुर बिजली घर के नवादा गांव निवासी किसान समेशपाल की विद्युत लाइन का एस्टीमेट पास करने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इसी बीच कार्यालय से बाहर आए एक्सईएन ने किसानों के हाथ के माइक छीन लिया। जिलाध्यक्ष का कहना है कि एक्सईएन ने संगठन और राकेश टिकैत के लिए अभद्र टिप्पणी की। इसी बीच किसानों और एक्सईएन के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक हो गई। वहां पर मौजूद कर्मचारी एक्सईएन को कार्यालय के अंदर ले गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। किसानों ने कार्यालय पर ताला लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। किसान एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई और उच्च अधिकारी के मौके पर आने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। दिनभर दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा। किसान एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। वहीं, एक्सईएन ने किसानों से माफी मांगने से इन्कार कर दिया। हालांकि, शाम को अधीक्षण अभियंता यूके सिंह और एक्सईएन प्रथम रमेश कुमार ने मौके पर पहुंच मामला शांत कराया। धरना देने वालों में अमरेंद्र सिंह, कुलदीप राठी, वीरेंद्र सिंह, प्रेमवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, जाकिर, प्रिंस त्यागी, पपेंद्र सिंह, शेरू समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
अधीक्षण अभियंता हापुड़ यूके सिंह का कहना है कि भाकियू कार्यकर्ताओं को किसानों की समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है। वहीं, किसानों और एक्सईएन को समझाकर मामला शांत करा दिया गया है। किसानों ने भी धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी है।