{"_id":"656a06426e09d041ff0e7c94","slug":"bhakiu-protest-hapur-news-c-306-1-gha1001-3008-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एसडीओ पर अभद्रता का आरोप, भाकियू ने किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एसडीओ पर अभद्रता का आरोप, भाकियू ने किया घेराव
Fri, 01 Dec 2023 09:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 01 Dec 2023 09:43 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। भाकियू असली के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सिंभावली के ऊर्जा निगम के एसडीओ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया और कार्यालय का घेराव कर आंदोलन की चेतावनी दी। जिसके बाद आपस में समझौता होने पर कार्यकर्ता वहां से लौट गए।
भाकियू असली के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण ने बताया कि उनके बिजली के बिल में कुछ गड़बड़ी थी। जिसकी शिकायत लेकर वह शुक्रवार को थाने के पास स्थित ऊर्जा निगम के कार्यालय में मौजूद एसडीओ के पास पहुंचे और बिजली का बिल ठीक करने की बात कही। आरोप है कि एसडीओ ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अनसुना कर दिया। जिससे राष्ट्रीय प्रवक्ता ने संगठन से जुड़े अन्य कार्यकर्ताओं को बुला लिया और एसडीओ कार्यालय में ही जमीन पर बैठकर घेराव कर लिया। जिसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंच गई और किसानों को समझाने का प्रयास किया। काफी जद्दोजहद के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता होकर मामला शांत हो गया। एसडीओ ने शिकायत का समाधान करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कर दिया। एसडीओ तेजपाल सिंह का कहना है कि उनकी तरफ से किसी के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया गया, सभी की शिकायतों को सुनकर उनका समाधान कराया जाता है।