{"_id":"6484a2a6d0c2002449061356","slug":"bhagwan-jagannath-rath-yatra-on-25-june-hapur-news-c-135-1-hpr1001-100-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 25 जून को निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 25 जून को निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथयात्रा
Sat, 10 Jun 2023 09:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 10 Jun 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में 25 जून को शहर में 23 वीं भव्य जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी। रविवार को नरेंद्र सरोवर स्नान व नौका विहार उत्सव से रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ होगा।
सराफा बाजार स्थित समिति सेवादान राकेश वर्मा ने महोत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2001 से प्रत्येक वर्ष भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जा रही। रथयात्रा 25 जून को पुराना बाजार स्थित शिव मंदिर से सुबह आठ बजे प्रारंभ होकर दोपहर बजे बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर विश्राम करेगी।
रथयात्रा में भगवान को विशेष शृंगार के लिए वृंदावन से कारीगरों को बुलाया गया है। रथयात्रा में शामिल होने के लिए संत गौरदास महाराज, कार्तिक कृष्ण गोस्वामी, आशुतोष महाराज, नवनीत प्रियदास, रसिक नरेश, स्वामी डॉ. विवेकानंद, स्वामी रविंद्रानंद, रसिक वरूण तोमर, दिव्यादास आदि आ रहे है। सेवादार विनय गर्ग ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत रविवार 11 जून को शाम 6.30 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान जगन्नाथ का नरेंद्र सरोवर स्नान व नौका विहार उत्सव से महोत्सव प्रारंभ होगा। हरिओम अग्रवाल ने बताया कि 18 जून से 24 जून तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से विभिन्न मोहल्लों में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 19 जून से 23 जून तक शाम को लक्ष्मी नारायण मंदिर में संकीर्तन का आयोजन होगा। 24 जून को रात्रि में नेत्रोत्सव पुराना बाजार स्थित शिव मंदिर में मनाया जाएगा। इस अवसर पर समिति के राजेश अग्रवाल, जयभगवान, संजीव कुमार, संजय गुप्ता, जीतू, अनुराग, मोनू शर्मा, मुकेश, गोपाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।