फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bhadiyu leader's brother dies from Chikungunya

चिकिनगुनिया से भाकियू नेता के भाई की मौत

Sat, 27 May 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Sat, 27 May 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bhadiyu leader's brother dies from Chikungunya
death - फोटो : अमर उजाला

भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के साथ ही संक्रामक रोगों ने पैर पसार लिए हैं। इस बीच मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से चिकनगुनिया के रोगी मिलने लगे हैं। परिजनों के अनुसार क्षेत्र के भाकियू नेता के भाई की चिकिनगुनिया से पीड़ित मौत हो गई।

विज्ञापन


गर्मी होने के बावजूद मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इससे क्षेत्र में बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। भाकियू जिला कार्यकारिणी के सदस्य गांव मुहम्मदपुर निवासी शब्बू चौधरी के अनुसार उनके बड़े भाई इकबाल खां (37) की शुक्रवार तड़के में मौत हो गई।
विज्ञापन


दो बेटी और एक बेटे के पिता इकबाल खां को पांच दिन पहले बुखार आया था। पहले गांव और फिर गढ़ के निजी चिकित्सकों से इलाज कराया गया था। आराम नहीं मिलने पर दो दिन पहले उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मेडिकल जांच में चिकिनगुनिया की पुष्टि हुई थी। इसके चलते उनके गुर्दे तथा लीवर सहित शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। हालत गंभीर होने पर शुक्रवार सुबह उनको अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि सामान्यतया चिकनगुनिया में मरीज की मौत नहीं होती है। तेज बुखार होने के कारण शरीर के कई अंग प्रभावित हो जाते हैं। लोगों को गर्मी और मच्छरों से बचकर रहने की सलाह दी गई है।


इसके लिए क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग मांगा गया है। लोगों को अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर आदि का पानी लगातार चेंज करने और मच्छरों से बचाव के साधन अपनाने को कहा गया है।
...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed