फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   beaten by husband

Hapur News: पति पर पिटाई कर गहने छीनने का आरोप

Sat, 02 Sep 2023 11:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 02 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
beaten by husband
सिंभावली। एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। जो शराब के नशे में अक्सर उसके साथ अभद्रता करता है। करीब एक माह पहले आरोपी ने शराब के लिए पैसे न देने पर पिटाई कर उसे घायल कर दिया था, लेकिन ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर समझौता करा दिया। इसके बावजूद भी पति की हरकतों में सुधार नहीं आया। 31 अगस्त की रात आरोपी ने अभद्रता करते हुए बेरहमी से उसकी पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी उसके कुंडल, बिछुए निकाल लिए। होश आने पर उसने इस संबंध में अपनी सास व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों से शिकायत की, तो आरोपियों ने पति को समझाने की जगह उसके साथ ही अभद्रता की। इतना ही नहीं पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed