{"_id":"5735f1164f1c1bb756919999","slug":"be-easy-path-become-36-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"राह होगी आसान, बनेंगी 36 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राह होगी आसान, बनेंगी 36 सड़कें
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 13 May 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खस्ताहाल सड़कों की समस्या झेल रहे शहर के बाशिंदों के लिए अच्छी खबर हैं, अब उनकी राह आसान होगी। नगर पालिका करीब 3.5 करोड़ रुपये खर्च कर 36 मोहल्लों की सड़कें चमाचम करेगी।
विज्ञापन
इसकी सारी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नगर पालिका की ओर से शांति नगर, गोल मार्केट, आवास विकास कालोनी बुलंदशहर रोड, अनुज विहार, चमरी, शक्ति नगर,
विज्ञापन
बुलंदशहर रोड पर गोपी कोल्ड स्टोरेज के बराबर में, गढ़ रोड, जवाहर गंज, शिवगढ़ी, शेरवाली कोठी के पास, विवेक विहार, सर्वोदय कालोनी मेरठ रोड, भगवती गंज, काली मस्जिद, बुलंदशहर रोड पर डाकखाने के बराबर वाली गली, कानून गोयान,
विज्ञापन
अयोध्यापुरी, कोटला मेवातियान, मंडी पक्का बाग, मेरठ गेट, रफीक नगर, ब्रह्मनान, बराही मोहल्ला, भंडा पट्टी, त्रिलोकीपुरम, अर्जुन नगर, श्रीनगर, रघुवीर गंज, मजीदपुरा, स्वर्ग आश्रम रोड, शिवपुरी, आदर्श नगर कालोनी, हरजसपुरा, ईदगाह के पास, खुर्जा पेंच आदि मोहल्लों में सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा।
उधर, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मालती भारती ने बताया कि सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। टेंडर खुलने के दो माह के अंदर कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि शहर का चहुंमुखी विकास कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।
नगर पालिका पंचशील कालोनी और सिकंदर गेट से बुलंदशहर रोड तक नाला निर्माण भी कराएगी। इन नालों के बनने से जलनिकासी की समस्या से निजात मिलेगी। मालूम हो कि अभी तक जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर लगभग हर वक्त जलभराव की स्थिति बनी रहती है।
इससे आसपास के लोगों के अलावा राहगीरों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। नाला का निर्माण कार्य पूरा होने पर लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी। साथ ही बरसात में जलभराव की समस्या नहीं होगी।