फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BDC Election counting.

66 मतों से जीती अंजू यादव

Tue, 23 Feb 2016 09:02 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Tue, 23 Feb 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
BDC Election counting.
बीडीसी पद के उपचुनाव में अंजू यादव ने सरला यादव को 66 मतों से हराया। अंजू की जीत से एक बार फिर सपा नेता सतपाल यादव का दबदबा दिखा।
विज्ञापन


सिंभावली ब्लॉक के वार्ड 51 में हुआ बीडीसी पद का उपचुनाव वरिष्ठ सपा नेता सतपाल यादव और नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख विरेंद्र यादव खेमे के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना था।

सतपाल यादव ने अपने अनुज उदयपाल की पत्नी अंजू और ब्लॉक प्रमुख रविंद्र यादव ने अपनी मां सरला को चुनाव मैदान में उतारा था। मंगलवार को सिंभावली ब्लॉक कार्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती हुई,
विज्ञापन


जिसमें सतपाल यादव खेमे की अंजू ने ब्लॉक प्रमुख रविंद्र यादव की मां सरला को 66 मतों के अंतर से हराया। एडीएम हरिश्चंद्र, एसडीएम केबी सिंह, डीएफओ पीएन सिंह, डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि अंजू को 609 और सरला को 543 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़ ब्लॉक के 11 गांवों के 27 ग्राम पंचायत वार्डों और नली हुसैनपुर में बीडीसी पद के लिए मंगलवार सुबह खंड विकास कार्यालय में मतगणना हुई। बीडीसी पद के पर उर्मिला को 566 और रविंद्र को 483 मिले। उर्मिला इस सीट पर विजय हुई।

ग्राम पंचायत सदस्य पद पर छपकौली के वार्ड संख्या पांच से चंचल, ग्राम सांवी वार्ड संख्या चार से हरेंद्र, मीरपुर कला के वार्ड संख्या छह से मीनू, बनखंडा वार्ड संख्या आठ से अमित, गिरधरपुर तुमरैल वार्ड संख्या तीन से प्रशांत।

बनखंडा वार्ड संख्या दो से सुनील, मुशर्रफपुर झंडा वार्ड संख्या तीन से किशन, असौड़ा वार्ड संख्या 15 से आयशा, मुशर्रपुर झंडा वार्ड संख्या आठ से विजय पाल, दोयमी वार्ड संख्या तीन से सीता।

दोयमी वार्ड संख्या चार से राजवीर, कुराना मीरपुर वार्ड संख्या 11 से सायला, बनखंडा वार्ड संख्या 10 से बीना, वझीलपुर वार्ड संख्या पांच से सुमन, नलीहुसैनपुर वार्ड संख्या 10 से सतीश, दोयमी वार्ड संख्या सात से ईश्वर।

दोयमी वार्ड संख्या छह से साक्षी, गिरधरपुर तुमरैल वार्ड संख्या दो से विनोद, नलीहुसैनपुर वार्ड संख्या 15 से स्वीटी, गिरधरपुर तुमरैल वार्ड संख्या पांच से सुखपाल, दोयमी वार्ड संख्या 11 से मंजू, बनखंडा वार्ड संख्या 14 से कुंवरपाल।

बनखंडा वार्ड संख्या 13 से सतबीर, दोयमी वार्ड संख्या 15 से मूलचंद, दोयमी वार्ड संख्या 14 से सोमदत्त, गिरधरपुर वार्ड संख्या सात से रेखा, गिरधरपुर तुमरैल वार्ड संख्या आठ से दीपमाला ग्राम पंचायत सदस्य चुनी गई।


सीओ विशाल यादव तहसीलदार दीपक कुमार, थाना प्रभारी राजेश वर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। विजय प्रत्याशियों को जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार ने प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed