फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Basant Panchami celebrated in schools.

नगर के स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी

Wed, 01 Feb 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 01 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Basant Panchami celebrated in schools.
बसंत पंचमी - फोटो : अमर उजाला

नगर के विभिन्न स्कूलों में बुधवार को बसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें बच्चों ने पीले रंग की आकर्षक वेशभूषा धारण कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को बसंत पंचमी के बारे में अवगत कराया।

विज्ञापन


किड्स वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या संगीता त्यागी ने कहा कि आज के दिन ऋतुराज बसंत का आगमन माना जाता है और बसंत ऋतु को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है।
विज्ञापन


इस दिन सभी पीले रंग के वस्त्र धारण करते हैं। इस मौके बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में चंचल शर्मा, योगिता शर्मा, निकिता वर्मा, पलक कालरा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव अटौला स्थित डीएम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज के दिन मां सरस्वती की विशेष पूजा करनी चाहिए। इससे हमारी बुद्धि निर्मल रहती है और सकारात्मक सोच का विकास होता है। इस दौरान यज्ञ का आयोजन कर विश्व शांति की कामना की गई।

इस मौके पर नंदिनी माहेश्वरी, वंशिका, तानिया त्यागी, अंकिता, शिवानी, मनीषा आदि का सहयोग रहा।  रेलवे रोड स्थित गीतांजली पब्लिक स्कूल में मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सुशीला अग्रवाल ने कहा की मां सरस्वती का जन्मदिन बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है।

इस मौके पर प्रधानाचार्या मीनाक्षी, वंश, पार्थ, जुनेद, मानवी, छवि, आदित्य, अभिषेक, इशिता, साक्षी, शिखा सिंघल, संतोष मित्तल, सुनीता शर्मा, राखी, स्वाति, तृप्ति, अपेक्षा, गरिमा, मानसी, निकिता, प्रीति आदि का सहयोग रहा।

किड्जी स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर येलो कलर सेशन का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने पीले रंग की विभिन्न वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की आराधना के साथ किया गया।

कार्यक्रम में बच्चे तितली, आम, सूरज, केला, पपीता, बस, पतंग, फल, सब्जियों के रूप में सजकर आए। इसमें आध्या, दीक्षा, आन्या, निकुंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या प्रीति सिंघल अंशु धमीजा, रवि बंसल, मनमीत, मीनाक्षी, विनीता, नूपुर, साक्षी का सहयोग रहा।

कैंब्रियन हॉल पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मां सरस्वती के पूजन का आयोजन किया गया। विद्यालय संस्थापक मोहन कुमार कृष्ण ने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान की देवी है। बसंत पंचमी के दिन उनकी पूजा कर आशीर्वाद अवश्य लेना चाहिए।

कार्यक्रम में निधि, बबीता, शालिनी, यमन, नेहा, संध्या, सारिका, प्रदीप आदि शिक्षकों का सहयोग रहा। शिवपुरी स्थित मिनीलैंड कान्वेंट स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर कलर सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नीलम खुराना, मनदीप कौर व रेणुका छाबड़ा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया।

कार्यक्रम में दिपाली सिंघल, पारुल गर्ग, हेमलता गर्ग, रेनु शर्मा, निशा चुग आदि का सहयोग रहा। गांव अयादनगर स्थित श्रीमती कमला देवी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा की।


विद्यालय निदेशक प्रदीप चौधरी, स्कूल प्रबंधक सतेंद्र सिंह सिंधु, प्रधानाचार्या संचिता श्रीवास्तव ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। बाबूगढ़ छावनी स्थित किड्स कैसल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या दीपमाला भारद्वाज ने कहा कि बसंत पंचमी ऋतु परिवर्तन का त्योहार है जो अपने साथ विभिन्न परिवर्तन लेकर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed