फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bar Association elections today.

जिला बार एसोसिएशन चुनाव आज

Thu, 12 May 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 12 May 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
Bar Association elections today.
चुनाव - फोटो : Bureau

जिला बार एसोसिएशन चुनाव में मतदान से एक दिन पहले दोनों गुटों के प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। इस दौरान अपने-अपने समर्थकों के साथ वकीलों के बस्तों पर जाकर संपर्क कर वोट मांगा। वहीं 19 अधिवक्ताओं ने टेंडर वोट का इस्तेमाल किया। मतदान शुक्रवार को होगा।

विज्ञापन


कचहरी में गुरुवार को दिन भर चुनाव की सरगर्मी रही। मतदान में कुछ ही घंटे शेष बचे होने के कारण दोनों गुटों के प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए साथी अधिवक्ताओं से जनसंपर्क करने में जुटे रहे।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के एक गुट के प्रत्याशी अनिल शिशोदिया, सचिव पद के प्रत्याशी रविंद्र निमेष ने अन्य प्रत्याशियों के साथ घूम-घूम कर वोट मांगा। इनके साथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल, सचिव शाहिद हुसैन के अलावा रमेश चंद्रा, सत्यपाल सिंह तोमर, विजय पाल सिंह, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर दूसरे गुट के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी केशव त्यागी व सचिव पद के प्रत्याशी अजित चौधरी ने भी कचहरी में जनसंपर्क किया। उनके साथ तेजवीर सिंह, देवेंद्र खरे, विकास त्यागी, देवव्रत शर्मा, राजवीर सिंह त्यागी, सुरेश चंद आदि मौजूद रहे।

चुनाव अधिकारी सुशील चंद शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी अनिल आजाद, अशोक कुमार गिरी ने बताया कि 13 मई को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतदान समाप्त होने के आधा घंटे बाद मतगणना शुरू होगी जो कार्य समाप्ति तक चलेगी। 553 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार शिशोदिया और केशव कुमार त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार सोती, कृष्णकांत गुप्ता, सचिव पद पर रविंद्र सिंह निमेष, अजित सिंह चौधरी,


कोषाध्यक्ष पद पर  यतीश कुमार शर्मा, दिलशाद चौधरी, सहसचिव प्रशासन पद पर विजय कुमार अग्रवाल, श्रीराम प्रजापति, देवव्रत शर्मा, सहसचिव प्रकाशन पद पर शहजाद अली, विकास कुमार त्यागी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed