{"_id":"5735ee514f1c1bb36b919902","slug":"bar-association-elections-had-534-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन का चुनाव, 534 वोट पड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन का चुनाव, 534 वोट पड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 13 May 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
कचहरी में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। 553 मतदाताओं में से 534 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इसी के साथ चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया।
विज्ञापन
शाम को मतों की गिनती शुरू हुई तो हर प्रत्याशी की धड़कने बढ़ गई। शुक्रवार की सुबह चुनाव अधिकारी सुशील चंद शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी अशोक कुमार गिरी, अनिल आजाद की देखरेख में मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह दिखा। मतदान में महिला अधिवक्ताओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रत्याशी बराबर निगाह रखे थे कि कौन मतदाता मतदान कर चुका है और कौन आने वाला है।
विज्ञापन
प्रत्याशी एक-एक वोट के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे कि उनके पक्ष में मतदान हो। शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद मतगणना की तैयारी शुरू हो गई। सहायक चुनाव अधिकारी अनिल आजाद ने बताया कि 553 मतदाताओं में से 534 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
उधर, मतदान के बाद अधिवक्ता यह कयास लगाने में लगे थे कि किस सीट पर कौन प्रत्याशी विजयी होगा। हर कोई अपना आंकड़ा लगा रहा था। दोनों गुटों के प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ आखिरी तक डटे रहे।
मतगणना स्थल से जैसे ही गिनती के संबंध में सूचना आती तो सभी जानकारी करने में लग जाते कि कौन प्रत्याशी किस सीट पर आगे चल रहा है।