{"_id":"8c331cb8691feff51bf63adf81b7eccf","slug":"banks-strike-affected-50-crore-turnover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकाें की हड़ताल से 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकाें की हड़ताल से 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईबीईए और यूपी बैंक एम्पोलाइज यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के बैंकों में कामकाज ठप रहा। बैंक कर्मियों ने बुलंदशहर रोड स्थित सिंडिकेट बैंक पर एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण जिलेभर में करीब 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। बैंकों की हड़ताल की वजह से ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बुलंदशहर रोड स्थित सिंडिकेट बैंक पर आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूपी बैंक एम्पोलाइज एसोसिएशन के जिला मंत्री एलआर गुप्ता ने कहा कि हमारी यह हड़ताल सहयोगी बैंकों के साथियों के प्रति एकजुटता दिखाने एवं उनके संघर्ष को मजबूती प्रदान करने के लिये की गई।
विज्ञापन
जनता को होने वाली परेशानी के लिये यूनियन खेद प्रकट करती है,लेकिन हड़ताल हामरी मजबूरी है। उन्होंने कहा कि हमारे संगठनों द्वारा आईबीए के साथ हुए समझौतों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। सेवा शर्तों पर खुला आक्रमण हो रहा है। एसबीआई का साम्राजयवादी रवैय्या अब सामने आया है।
एसबीआई प्रबंधन के एकतरफा सोच, सेवा शर्तों पर प्रबंधन का हुक्मनामा, एसबीआई के साथ सहयोगी बैंकों के विलय, सामूहिक सौदेबाजी तथा प्रतिनिधित्व के श्रम संगठन अधिकारी को इंकार, अंशकालिक कर्मचारियों के पदों को समाप्त करने एवं आउट सोर्सिंग का विरोध करते हैं।
अध्यक्ष लोकेश ने संबोधित करते हुए कहा कि सामूहिक सौदेबाजी की पवित्रता बनाये रखा जाए। द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन न किया जाये। सेवा शर्तों का एकतरफा तरीके से थोपना बंद किया जाए। अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पर आईबीए/सरकार के दिशा-निर्देशों को लागू किया जाए।