फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Banks reopened crowds of customers.

बैंक खुलते ही उमड़ी ग्राहकों की भीड़

Tue, 15 Nov 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 15 Nov 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
Banks reopened crowds of customers.
अधिकांश बैंकों में पहुंची नई करेंसी - फोटो : अमर उजाला

गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश के बाद मंगलवार बैंक खुलने पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकांश बैंकों से ग्राहकों को दो हजार के नए नोट मिले। वहीं, एटीएम सेवा अभी भी बाधित रहने से लोगों को लंबी लाइनों में लगकर परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन


500 रुपये के नोट नहीं मिलने से भी ग्राहक परेशान दिखे। दोपहर बाद अधिकांश बैंकों में कैश खत्म हो गया। मंगलवार को सुबह आठ बजे से बैंकों के बाहर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैंक निर्धारित समय खुले।
विज्ञापन


व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस बल प्रत्येक बैंक के बाहर तैनात रहा। एक बार में सिर्फ पांच ग्राहकों को ही बैंक के अंदर प्रवेश होने दिया जा रहा था। मंगलवार को अधिकांश बैंकों से ग्राहकों को दो हजार के नए नोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 रुपये ग्राहकों को नहीं मिल सके। कतारों में लगने से बचने को ग्राहक सुबह से ही एटीएम के चक्कर लगाने लगे, लेकिन मंगलवार को भी एटीएम सुविधा दुरस्त नहीं हो सकी।  

बैंकों में करेंसी एक्सचेंज और खातों में पैसा जमा व निकासी के लिए पहुंच रहे ग्राहक एक बार सुविधा का लाभ उठाकर फिर से लाइन में पहुंच जाते हैं। इससे बैंकों के बाहर ज्यादा भीड़ हो रही है।

बैंक में खाता खुलवाने, एफडी बदलवाने व चेक जमा करने के लिए पहुंच रहे ग्राहकों को भी पुलिस कर्मी लाइन में लगवा रहे हैं। ऐसे में पांच मिनट का काम घंटों में निपट रहा है। वहीं, जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक एपी चतुर्वेदी का कहना है कि

अवकाश के बाद बैंक खुलने के कारण ग्राहकों की अधिक भीड़ रही। ग्राहकों को बैंकिंग सुविधा का लाभ दिया गया। जल्द ही एटीएम सुविधा भी दुरस्त करा दी जाएगी।

रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति से नोट बरामदगी की अफवाह पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच तो मामला लेनदेन का निकला।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति के बैग में काफी मात्रा में नोट रखे होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि हापुड़ के एक व्यपारी को एक व्यक्ति ने कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये लिए थे। हालांकि, जांच में मामला ठगी का लग रहा है। मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नोट मिलने की कोरी अफवाह थी।  

पैसों की जरूरत के चलते सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है। वहीं, पुलिस और सरकार लगातार इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कह रही है। मगर जरूरत के के चलते आम आदमी अफवाहों के चक्कर में पड़कर परेशान हो रहा है।

साथ ही बैंकों में भी व्यवस्था बनाने में अफसर को पेरशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी जनपद में कई व्हाट्स एप ग्रुप पर मैसेज चल रहा है कि  एसपी के मोहर लगे शादी के कार्ड पर बैंक से पांच लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है।

इसके चलते दिनभर एसपी कार्यालय के बाहर हाथ में शादी का कार्ड लेकर दूल्हे खड़े नजर आए। वहीं, जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक एपी चतुर्वेदी का कहना है कि शादी का कार्ड दिखाने पर पांच लाख रुपये देने का कोई प्रावधान नहीं है। आरबीआई की गाइड लाइन के अनुसार ही निर्धारित पैसा ग्राहक को दिया जा सकेगा।

केंद्र सरकार की घोषणा के बाद हापुड़ ड्रग्स एंड केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने भी कुछ शर्तों के साथ पुराने नोट लेकर दवाई बेचने को लेकर सहमति जताई है। हालांकि, इस घोषणा के बावजूद कुछ मेडिकल स्टोर संचालक पुराने नोट लेने को तैयार नहीं हैं।

एसोसिएशन के मंत्री विकास गर्ग का कहना है कि मेडिकल स्टोर मालिक डॉक्टर के पर्चे पर लिखी गई दवाइयों के लिए 500 व हजार के पुराने नोट स्वीकार करेंगे।

बिना पर्चे की दवाई लेने वाले व्यक्ति को नए नोट देने होंगे। साथ ही उन्होंने मेडिकल स्टोर मालिकों से इस लेने देने का पूरा ब्यौरा रखने की भी सलाह दी।
 
कुचेसर रोड चौपला स्थित डाकघर में करेंसी एक्सचेंज के नाम पर कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। डाकघर में तैनात कर्मचारियों पर ग्राहकों ने एजेंटों के माध्यम से कमीशन लेकर मुद्रा बदलने का आरोप लगाया है।

मंगलवार को ग्राहकों ने डाकघर पर जोरदार हंगामा किया। हालांकि, प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर अच्छी सुविधा देने का दावा कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि कर्मचारी एजेंटों के माध्यम कमीशन लेकर करेंसी एक्सचेंज कर रहे हैं।

पिछले दो दिन से पैसा नहीं मिलने से परेशान ग्राहकों ने मंगलवार को डाक कर्मियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही लोगों ने जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं, प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर एसएन गुप्ता का कहना है कि सभी डाकघरों में पर्याप्त कैश भेजा जा रहा है।


ग्राहकों को अच्छी सुविधा मिल रही है। ग्राहकों को हुई परेशानी के संबंध में जांच करारई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में आलोक, उर्मित गोयल, सौरभ, सचिन, नीरज, नदीम, सरोज मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed