{"_id":"5844369a4f1c1b0e2fa86261","slug":"bank-personnel-ignore-atm-card-holders-are-facing-huge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों की अनदेखी, एटीएम कार्ड धारकों पर पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों की अनदेखी, एटीएम कार्ड धारकों पर पड़ रही भारी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 04 Dec 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
bank
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक कर्मियों की एक अनेदखी कैश किल्लत से जूझ रहे एटीएम कार्ड धारकों पर भारी पड़ रही है। कर्मियों ने एटीएम कार्ड का डाटा फीड करते समय स्वैप मशीन सुविधा के आप्शन पर क्लिक नहीं किया। ऐसे में लंबी कतारों से बचने के लिए स्वैप मशीनों का सहारा लेने पहुंच रहे सैकड़ों ग्राहकों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नोटबंदी के 26 दिन बाद भी एटीएम सुविधा पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सकी है। ऐसे में शहर में अनेक स्थानों पर स्वैप मशीनें लगाई गई हैं। बैंकों के बाहर लंबी कतारों में लगने से छुटकारा पाने के लिए ग्राहक बड़ी संख्या में स्वैप मशीनों का सहारा लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन एटीएम के लिए बैंक में आवेदन करते समय कर्मियों की एक चूक उन्हें लंबी लाइनों में लगने को मजबूर कर रही है।
विज्ञापन
एटीएम का डाटा फीड करते समय बैंक कर्मियों ने कार्ड पर स्वैप सुविधा को लागू नहीं किया है। ऐसे उक्त कार्डों पर स्वैप मशीन से कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। इससे ग्राहकों को बेहद परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
एलडीएम एपी चतुर्वेदी का कहना है कि जिन ग्राहकों के एटीएम कार्ड को स्वैप मशीन स्वीकृत नहीं कर रही है, ग्राहक संबंधित बैंक में संपर्क कर स्वैप सुविधा को कार्ड पर खुलवा सकते हैं।