{"_id":"57d2cfd64f1c1ba83031b4a2","slug":"bakri-eid-alert-the-police-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 09 Sep 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस ने ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों के आसपास तैनात रहने वाले पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसे संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, जिनसे शांति को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
इसके अलावा सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नगर पालिका ने भी कमर कस ली है। मंगलवार को बकरीद है। बकरीद पर अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस सतर्क हो गई है। एसपी अलंकृता सिंह के निर्देश पर थानेदार बदमाशों की धरपकड़ और निगरानी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी है। जनपद की ईदगाहों पर सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा प्रमुख बाजार व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी सहित सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मियों की डयूटी लगाई गई है। प्रमुख रुप से हापुड़ के गुली चौराहा, कोटला मेवातियान, पुरानी चुंगी, रामपुर रोड, पुराना बाजार के आसपास पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
हापुड़ नगर में 21 स्थानों पर ईद की नमाज होगी। जबकि देहात में 14 स्थानों पर ईद की नमाज, पिलखुवा में 32, बाबूगढ़ में 28, गढ़ में 20 स्थानों पर नमाज होगी।
ईओ संजय मिश्रा ने बताया कि कुर्बानी वाले स्थानों पर विशेष सफाई व्यवस्था की गई है। नगर की मस्जिद व अन्य धार्मिक स्थलों पर सफाई की जा चुकी है। साथ ही कुर्बानी के दौरान पशु अवशेष सड़क पर न फेंकने की अपील की गई है।
पालिका द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पशुओं के अवशेष एकत्रित करने के लिए पॉलिथीन बांटी जाएगी। ताकि अवशेष सीधे कूड़ेदान में डाले जा सकें।
मंगलवार को बकरीद के चलते कुर्बानी के बाजार सज गए हैं। बकरीद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा बकरा व भैंस की कुर्बानी की जाती है। नगर की पुरानी चुंगी पर बकरों का प्रमुख बाजार लगता है। यहां दस हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक का बकरा मौजूद है।
इसके अलावा सिकंदर गेट व ईदगाह रोड पर भी बकरों का बाजार लगता है। विक्रेता शहजाद कुरैशी ने बताया कि बाजार में पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी महंगाई का असर है। शुक्रवार से खरीददारों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।