{"_id":"58eba2064f1c1b9e36cf5717","slug":"baby-felt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को लगा करंट, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को लगा करंट, हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 10 Apr 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
बच्चे को लगा करंट
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अब्दुल हमीद चौक के पास सोमवार दोपहर एलटी लाइन का तार टूटने से एक बच्चे को करंट लग गया। बच्चे को करंट लगने की सूचना पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने टूटे तार को जोड़कर सप्लाई चालू की। सोमवार दोपहर मोहल्ला अब्दुल हमीद चौक के पास अचानक एलटी लाइन का तार टूट गया।
विज्ञापन
इस दौरान सड़क से गुजर रहे 12 वर्षीय दानिश को करंट लग गया। बच्चे के करंट लगने की खबर मोहल्ले में आग की तरह फैल गई। लोग घरों से बाहर निकलकर एकत्रित हुए और उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने बताया कि मोहल्ले में जो भी जर्जर तार हैं वह जल्द बदले जाने चाहिए। इनके टूटने से कभी भी हादसा हो सकते है। बाद में सूचना मिलने पर विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और टूटे तार को जोड़कर सप्लाई को चालू किया।
इस दौरान महराज, पवन, रिजवान, शाहनवाज, बबली, बाबू, आरिफ, महबूब, इरशाद, सलीम, खालिद, धर्मवीर और प्रमोद शामिल रहे। उधर, अधिशासी अभियंता अजय ओझा ने बताया कि तार टूट गया था। कर्मचारियों को मौके पर भेजकर तार जुड़वा दिया गया।