फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   babugarh nagar panchayat board meeting

Hapur News: बाबूगढ़ के छह वार्डों में बनेंगी नालियां और सड़कें

Sat, 31 May 2025 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 31 May 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
babugarh nagar panchayat board meeting
बाबूगढ़। नगर पंचायत बाबूगढ़ की बोर्ड बैठक शनिवार को हुई, जिसमें 26 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें, छह वार्डों में सड़क व नालियों के निर्माण का प्रस्ताव भी पास हुआ।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा देवी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में वार्ड संख्या नौ, तीन, आठ, 10, एक, पांच और चार में सीसी सड़क, पुलिया निर्माण और नाली निर्माण के कार्यों को स्वीकृति मिली। इसके साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय के बजट को स्वीकृति मिली। बैठक में पाइप फैक्टरी रोड पर स्थित पंप हाउस नंबर एक की रिक्त भूमि पर दुकान की खुली बोली कराने व दुकान का निर्माण, पथ प्रकाश के लिए एक स्काई लिफ्ट, पाइप फैक्टरी पर आवंटित नवनिर्मित दुकानों का किराया निर्धारित करने, बाबूगढ़ में आरआर सेंटर व सीएनडी वेस्ट कलेक्शन बनाने की स्वीकृति मिली। इसके अलावा नगर पंचायत के सभी वार्डों में नाली व सड़कों की मरम्मत के लिए भी स्वीकृति मिली है। वहीं, बजट की कमी को देखते हुए पुरानी कूड़ा गाड़ी पर गरुड़, अंतिम यात्रा वाहन का प्रस्ताव अब आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बैठक में एसडीएम ईला प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




साफ-सफाई पर खर्च होगा बड़ा बजट --

नगर पंचायत बाबूगढ़ में सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले वाहन, पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने, जनरेटर और फॉगिंग के लिए प्रतिमाह अनुमानित करीब एक हजार लीटर डीजल और 100 लीटर पेट्रोल खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed