{"_id":"9f1acefa9cece61c7fdc0ef6dfd24742","slug":"avasthapna-fund-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवस्थापना निधि में 18 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवस्थापना निधि में 18 करोड़ से होंगे विकास कार्य
अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की अवस्थापना निधि समिति की बैठक आयुक्त सभागार कार्यालय में मंडलायुक्त आलोक सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में वर्ष 2016-17 के लिये हापुड़ पिलखुवा प्राधिकरण क्षेत्र में विकास कार्यों के लिये करीब 18 करोड़ की धनराशि गहनता से विचार विमर्श के बाद स्वीकृति प्रदान की गयी।
आयुक्त ने प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों को प्रारम्भ करने से पूर्व कार्यों का औचित्य के साथ आर्किटैक्ट से कार्य पूर्ण होने के बाद किस प्रकार दिखाई देगा का समुचित डिजाईन तैयार कराकर सम्बंधित से अनुमोदित अवश्य कराया जाये। ताकि कार्य पूर्ण होने की स्थिति में उसका मिलान किया जा सके।
उन्होंने कहा कि विकास कार्य निर्धारित मानक के अनुरूप, गुणवत्तायुक्त तथा जनमानस को तत्काल लाभ वाले होने चाहिये जिसमें किसी प्रकार की कमी व अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
प्राधिकरण इस अवस्थापना निधि से हापुड़ शहर में बुलन्दशहर रोड को 3 लेन से बढ़ाकर 4 लेन करने एवं डिवाईडर निर्माण, बुलन्दशहर रोड पर मार्ग प्रकाश व्यवस्था एवं हाईटेंशन लाईन का शिफ्टिंग कार्य पर 200 लाख,
मेरठ रोड पर आरओबी से किठौर मार्ग तक प्रकाश व्यवस्था, हापुड़ पिलखुवा विकास क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर 10नये पार्कों के सौन्दर्यकरण, ग्राम ददायरा, बछलौता, बाबूगढ, हापुड़ में निवाजीपुरा कालोनी सिकन्दर, रामपुर रोड,
हापुड़ पिलखुवा व गढ़ विकास क्षेत्र के अन्तर्गत 3 नग 30 मीटर एलईडी हाई मास्ट लाईट, यात्री शेड, शमशान घाट व पार्क आदि पर सोलर लाईट का कार्य
पिलखुवा क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण, लाईटिंग कार्य व पार्कों का सौन्दर्यकरण व अन्य निर्माण कार्य,उन्होंने हापुड़ के किसी भी एक पार्क में 100 फुट ऊंचाई का भारत का झण्डा लगाने के भी निर्देश दिये।
हापुड़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आर.के. सिंह ने अवस्थापना निधि से संचालित विकास कार्यों के सम्बंध में विस्तार से मण्डलायुक्त को अवगत कराया।