{"_id":"6a26fdb5a8bbb2658904172e","slug":"auto-hits-train-from-behind-near-kurana-toll-four-injured-hapur-news-c-135-1-hpr1001-142749-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कुराना टोल के पास तांगे में पीछे से ऑटो ने मारी टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कुराना टोल के पास तांगे में पीछे से ऑटो ने मारी टक्कर, चार घायल
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के कुराना टोल प्लाजा के पास एक अनियंत्रित ऑटो ने आगे जा रहे परचून के सामान से लदे तांगे में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को गुलावठी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षतिग्रस्त ऑटो व तांगे को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव हृदयपुर निवासी तांगा चालक मनवीर सोमवार को अपने तांगे में परचून का सामान लादकर गुलावठी जा रहे थे। कुराना टोल प्लाजा से आगे पीछे से अनियंत्रित ऑटो ने उनके तांगे में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनवीर, ऑटो में सवार राखी व रजनी निवासी मोहल्ला लक्ष्मी घड़ी गुलावठी जिला बुलंदशहर व ऑटो चालक नन्हें निवासी पड़ाव हाफिजपुर घायल हो गए। ऑटो की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तांगे में लदा सारा परचून का सामान हाईवे पर बिखर गया।
इससे हाईवे के एक तरफ यातायात भी बाधित हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गुलावठी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। अब पुलिस क्षतिग्रस्त ऑटो व तांगे को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।