फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Auto collides with truck from behind, five injured including a woman

Hapur News: ट्रक में पीछे से टकराया ऑटो, एक महिला समेत पांच घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Auto collides with truck from behind, five injured including a woman
बाबूगढ़ हाइवे पर सड़क दुर्घटना होने के बाद क्षतिग्रस्त हुआ ऑटो।संवाद
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के पुराने हाईवे स्थित बाबूगढ़ छावनी के पास ट्रक के पीछे से ऑटो टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस क्षतिग्रस्त ऑटो व ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। थाना गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला चौपला शेकेवाला निवासी चालक तरुण अपने ऑटो में सवारियां लेकर रविवार की शाम को हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर जा रहा था।
विज्ञापन

पुराना हाईवे स्थित कस्बा बाबूगढ़ छावनी के पास उसका ऑटो अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में उसके साथ-साथ ऑटो में सवार रूपचंद व उसकी पत्नी दीपा निवासी गांव गंदू नगला, मयंक शर्मा निवासी बहादुरगढ़ व शिवम घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर एक तरफ यातायात बाधित हो गया और वाहनों का जाम लग गया। हादसा देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त ऑटो व ट्रक को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

मामले में सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, हादसे के संबंध में पुलिस को अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed