{"_id":"580cda574f1c1bce75bc1af5","slug":"authority-sent-letters-secretary-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्राधिकरण के सचिव को किसानों ने प्रेषित किया पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण के सचिव को किसानों ने प्रेषित किया पत्र
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 24 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने प्रेषित किया पत्र
- फोटो : अमर उजाला
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की आनंद विहार आवासीय योजना में ग्राम अच्छेजा के खसरा नंबर 457 की 2.25 हेक्टेयर भूमि की 25 अक्तूबर को होने वाली नीलामी का किसानों ने विरोध किया है। किसानों ने उक्त जमीन का मुआवजा नहीं लिया है और मुकदमा हाईकोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
चमरी गांव निवासी विजय त्यागी,संजय त्यागी आदि का कहना है कि उनकी 2.25 हेक्टेअर जमीन गांव अच्छेजा के खसरा नंबर 457 में है। उक्त जमीन का मुआवजा नहीं लिया गया है तथा उस जमीन को लेकर हाईकोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है।
विज्ञापन
इसके बावजूद प्राधिकरण ने उक्त जमीन की नीलामी बिल्डरों को किये जाने हेतु 25 अक्तूबर की तिथि निर्धारित कर दी है। उनका कहना है कि अगर उक्त भूमि की नीलामी की जाती है तो इसकी जिम्मेदारी प्राधिकरण और जमीन की नीलामी लगाने वाले बिल्डर की होगी।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर भवन बचाओ संघर्ष समिति की बैठक भी हुई जिसमें सुनील गोयल, रमन गोयल, ललित छावनी वाले ,सोनू त्यागी, विजय त्यागी आदि मौजूद रहे।