{"_id":"575845ba4f1c1b70359c51ca","slug":"august-rise-in-circle-rates-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली अगस्त से बढ़ेंगे जमीनों के सर्किल रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली अगस्त से बढ़ेंगे जमीनों के सर्किल रेट
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 08 Jun 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
जमीन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीनों के सर्किल रेट में पहली अगस्त से 15 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इसके लिए रजिस्ट्रार व लेखपालों की टीम सर्वेक्षण कर रही है। जिन लोगों ने जमीन खरीद रखी है, वह 31 जुलाई से पहले बैनामा करा लें, ताकि एक अगस्त से बढ़ने वाले सर्किल रेट से उन्हें नुकसान न हो।
विज्ञापन
बुधवार को जिले के रजिस्ट्रारों के साथ हुई बैठक में अपर जिलाधिकारी रजनीश राय ने कहा कि वर्तमान समय में जो भी मूल्यांकन की दरें चली आ रही है, उनमें 15 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
इसके लिए लेखपालों से जानकारी प्राप्त की जा रही है। बैठक में सब रजिस्ट्रारों ने बताया कि मूल्यांकन की दरों में बढ़ोतरी करने से पहले वह सभी लेखपालों के माध्यम से सर्वेक्षण का कार्य करेंगे तथा प्रकरण की जांच कर रजिस्ट्री मूल्यांकन की दरों में वृद्धि की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि यदि जमीन खरीद रखी है तो 31 जुलाई से पहले रजिस्ट्री करा लें। साथ ही सभी लेखपालों व सब रजिस्ट्रार को निर्देश दिया है कि सर्वेक्षण का कार्य जल्द से जल्द पूरा करें।