फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Attempted rape of a girl on the rooftop, report filed against the teenager

Hapur News: छत पर बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a girl on the rooftop, report filed against the teenager
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित परिवार किराये के मकान में रहता है। सोमवार दोपहर बच्ची की मां घर में नहा रही थी। इस दौरान बच्ची कमरे में थी जबकि उसका छोटा भाई सो रहा था। कुछ देर बाद मां वापस लौटी तो बच्ची कमरे में नहीं मिली। तलाश करते हुए वह मकान की छत पर पहुंची, जहां पड़ोस में रहने वाला किशोर बच्ची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। मामले में बुधवार रात परिजन बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, टीम को भी मौके पर भेजकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed