फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Attacked on a young man by dragging him into the fores

Hapur News: जंगल में खींचकर युवक पर किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Attacked on a young man by dragging him into the fores
सिंभावली। गांव ब्रह्मगढ़ी में मामूली विवाद के बाद दो युवकों ने एक युवक को जंगल में खींचकर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव ब्रह्मगढ़ी निवासी विजय ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि रविवार को उसने अपनी बाइक गांव में ही पड़ोसी के मकान में खड़ी कर रखी थी। गांव के ही रहने वाले यशवीर और रतन बिना उससे पूछे बाइक वहां से ले गए, जिन्होंने पेट्रोल खत्म कर बाइक वापस खड़ी कर दी। इस बारे में जब उसे पता चला, तो उसने आरोपियों से इस बारे में पूछा। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। विरोध करने पर जंगल में खींचकर ले जाने लगे। इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। हंगामा होने और शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उसे आरोपियों के चंगुल से बचाया। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शीलेष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर यशवीर और रतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed