{"_id":"6491da07f01d963be60e9f84","slug":"attack-on-women-head-hapur-news-c-30-1-136269-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला
Tue, 20 Jun 2023 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 20 Jun 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला राजीव नगर में पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर महिला से अभद्रता की, विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से महिला के सिर पर हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता के पति ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
राजीव नगर निवासी भूरे सिंह ने एसपी को पत्र दिया है। जिसमें उल्लेख किया है कि 15 जून की रात में पत्नी शकुंतला घर में काम कर रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला ऋषिपाल अपने परिजनों के साथ लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आया और गाली गलौज करने लगा। शकुंतला ने विरोध किया तो आरोपियों ने पीटना शुरु कर दिया, वहीं एक आरोपी ने महिला के सिर में धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर हालत में चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित ने बताया कि कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद एसपी को शिकायती पत्र दिया है।
सीओ का कहना है कि संबंधित मामले में कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं, पिटाई करने वाले आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगाा।