{"_id":"6633cec1617ca1a25b0cdf8d","slug":"attack-on-school-clerk-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110147-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: क्लर्क पर लोहे की रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: क्लर्क पर लोहे की रॉड से हमला
Thu, 02 May 2024 11:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 02 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ के गांव बनखंड़ा स्थित एक कॉलेज में घुसकर युवक ने क्लर्क के सिर पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन सात दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
गांव रमपुरा निवासी राजू ने बताया कि वह गांव बनखंडा स्थित एक कॉलेज में क्लर्क है। 23 अप्रैल की शाम को वह कॉलेज का कार्य खत्म कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच एक युवक ने उस पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद आरोपीउसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।