फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   attack on a boy

Hapur News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप

Fri, 19 Sep 2025 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 19 Sep 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
attack on a boy
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के मसौता मोड़ पर कुछ युवकों पर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान गांव निडोरी निवासी युवक की कार क्षतिग्रस्त कर दी। युवकों ने कार में बैठी महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और घेराव किया। मामला दो संप्रदायों के बीच होने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है।
विज्ञापन


गाजियाबाद जिले के गांव कलछीना निवासी जाहिद शुक्रवार शाम अपने गांव लौट रहे थे। जाहिद ने बताया कि जैसे ही वह मसौता मोड़ के पास पहुंचे तो वहां पहले से खड़े करीब 12 युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने अपशब्द कहे और बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान एक युवक ने धारदार हथियार से उनके सिर पर वार कर दिया। आरोप है कि घटना के दौरान निडोरी निवासी शहजाद अपने परिवार के साथ कार से वहां से गुजर रहे थे। हमलावरों ने उनकी कार रुकवाकर महिलाओं से अभद्रता की और शहजाद को भी पीटा गया। आरोपियों ने उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान का कहना था कि मामले में आपसी रंजिश का मामला है। आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed