{"_id":"58c55b924f1c1b7926dc41ec","slug":"atm-cheated-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर भी धोखा दे गए एटीएम, कैश किल्लत से ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर भी धोखा दे गए एटीएम, कैश किल्लत से ग्राहक परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 12 Mar 2017 08:10 PM IST
विज्ञापन
धोखा दे गए एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर बैंकों में तीन दिन का अवकाश क्या हुआ, अफसर एटीएम सुविधा को भी दुरुस्त करना भूल गए। रविवार को शहर के किसी एटीएम में भी कैश नहीं मिला। ग्राहक पूरे दिन एटीएम के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कैश नहीं मिल पाने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
जिम्मेदार अफसर अवकाश के दिनों में एटीएम सेवा ओके रखने का दावा कर रहे थे। नोटबंदी के बाद से कार्य दिवस में भी अधिकांश एटीएम शोपीस बने रहते हैं। होली के मद्देनजर ग्राहकों को परेशानी न हो,
विज्ञापन
इसके लिए एलडीएम ने अवकाश के दिनों में भी एटीएम सुविधा दुरुस्त रहने का दावा किया था, ताकि ग्राहकों को कैश किल्लत से परेशान नहीं होना पड़ा। रविवार को अमर उजाला के सर्वे में यह दावा फुस्स साबित हुआ।
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम का शटर तक भी नहीं उठाया जा सका था। ऐसे में ग्राहकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। अतरपुरा स्थित विजया बैंक का एटीएम शोपीस बना रहा।
उक्त एटीएम के बाहर नो कैश का नोटिस चस्पा था। यह एटीएम बीते काफी दिनों से सुचारु नहीं हो सका है। ऐसे में ग्राहकों के लिए यह सिद दर्द बना हुआ है।
तहसील चौराहे पर लगा एचडीएफसी भी रविवार को खाली हो गया। यह एटीएम मुख्य चौराहे पर होने के कारण यहां ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। बैंक अफसरों की अनदेखी से यह एटीएम भी नोट नहीं उगल सका।
जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक ए.पी चतुर्वेदी का कहना है कि सभी बैंकों को पर्याप्त कैश मिल रहा है। एटीएम सुविधा चालू रखने के कड़े निर्देश दिए हुए हैं। ग्राहकों की इस परेशानी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस संबंध में वह बैंक प्रबंधकों से वार्ता करेंगे।