फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Athsaini railway crossing to remain closed for five days for repair work.

Hapur News: मरम्मत कार्य के लिए पांच दिन बंद रहेगा अठसैनी रेलवे फाटक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Athsaini railway crossing to remain closed for five days for repair work.
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव अठसैनी में स्थित रेलवे ट्रैक पर कार्य और सड़क मरम्मत के कारण फाटक आम जन के आवागमन के लिए पांच दिन तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करना होगा। एसडीएम श्रीराम सिंह ने बताया कि रेलवे विभाग हापुड़ के सीनियर सक्शन इंजीनियर (कार्य) का पत्र तहसील मुख्यालय को प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

जिसमें उल्लेख किया गया है कि सिंभावली-गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन के मध्य गांव अठसैनी में स्थित फाटक संख्या 53/सी पर 12 जून से ट्रैक की फिटिंग को बदलने और सड़क क्षेत्र की मरम्मत का कार्य कराया जाना है। यह काम 16 जून तक चलेगा। इस दौरान कार्य की निरंतरता और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए इस रेलवे फाटक का बंद रखा जाना जरूरी है। इसलिए 12 से 16 जून के मध्य अठसैनी रेलवे फाटक आवागमन के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इस अवधि में ग्रामीणों को अन्य वैकल्पिक मार्गों से होकर आवागमन करना होगा। एसडीएम ने बताया कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग को भी निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed