{"_id":"585fea414f1c1b8840eeb20f","slug":"atal-bihari-called-for-assigning-path","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल बिहारी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल बिहारी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 25 Dec 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कुछ कार्यकर्ताओं ने इस उपलक्ष्य में आवास विकास कालोनी मे साफ-सफाई की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अशोक पाल ने अटल बिहारी वाजपेयी की दीर्घ आयु की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने सारा जीवन भाजपा को समर्पित कर दिया। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि अटल बिहारी ने भाजपा के स्तंभ हैं।
विज्ञापन
उनके नेतृत्व की क्षमता से हम सब को काफी कुछ सीखने को मिला है। जिला मंत्री व मीडिया प्रभारी प्रवीन सेठी ने कहा कि दो जनवरी को लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री की रैली में हिस्सा लेने के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रवाना होंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व विधायक जय प्रकाश, रामस्वरूप भारती, कविता बाना, विजयपाल आढ़ती, पप्पन शर्मा, सुधीर गोयल, पूनम सिंहल, प्रीति कश्यप, मोहन सिंह, ललित गोयल, प्रवीन सिंहल, श्यामेंद्र त्यागी, हीरालाल केन मौजूद रहे।
वहीं, जिला महामंत्री प्रमोद जिंदल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मेरठ रोड स्थित आवास विकास कालोनी में सफाई अभियान चलाया।
इस मौके पर धौलाना विधानसभा प्रभारी विनोद गुप्ता, अनमोल सक्सेना, मनोज वाल्मीकि, पंडित सहदेव शास्त्री, मुनीश गर्ग, प्रवीन नागर, मनोज चौधरी, विकास, अंकुर, शोभित गर्ग, राहुल शर्मा रहे।
भाजपाइयों ने पिलखुवा बस स्टैंड पर रविवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेयी के स्वस्थ होने की कामना की।
भाजपा जिला मंत्री नरेश तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता पिलखुवा बस स्टैंड के पास कार्यालय पर एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन मनाया। साथ ही उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
भाजपा नेता नरेश तोमर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने अपने कार्यकाल में सभी वर्ग के लोगों का उत्थान किया था। उनके योगदान को हम कभी भी नहीं भूल सकते।
कार्यक्रम में प्रवीन मित्तल, शिवओम तोमर, अमित तोमर प्रधान, डॉ हरद्वारी तोमर, सिपट्टर प्रधान, सुनील तोमर, शिवराज सिंह, गिरधारी शुक्ला, संजीव तोमर, यशपाल सिंह मौजूद रहे।
भाजपाइयों ने पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अटल बिहारी की दीर्घायु की कामनाएं की। नमामि गंगे अभियान के जिला संयोजक अशोक शर्मा और नगराध्यक्ष योगेश वर्मा के
आवास पर रविवार को भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 92 वें जन्म दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामनाएं की।
इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, महेंद्र चौहान, डॉ. मगन, रामौतार राजौरा, ब्रह्मानंद प्रजापति, तारा केवट, राकेश बजरंगी, शिवकुमार गौतम, अमरजीत सिंह, सुमन प्रकाश, विनय त्यागी, अरुण त्यागी, रामौतार गर्ग, शिवकुमार सैनी,
तरुण रावत, रोहित मल्होत्रा, सुशील बंसल, जयसिंह राणा, गीता अग्रवाल, चरणसिंह राणा, सतनाम यादव, बीबी गर्ग, उमेश वर्मा, ऊषा सैन, संजीव सिंघल रहे। वहीं, सिंभावली के शिव मंदिर में अटल बिहारी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख कर उनकी दीर्घायु की कामना की।
सुभाष प्रधान, इंद्रपाल सिंह, अजयपाल सिंह, शमशाद अब्बासी, रमेश गोयल, प्रकाश लोधी, मनोज जाटव, गजेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, राजीव लोचन शर्मा, अजित सिंह, महेश गर्ग, पन्नालाल गोयल रहे।
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव प्रिंसिपल सुरेश नागर, कमल मलिक, ठाकुर शिखा चौहान, भूपेंद्र चौधरी, हरेंद्र चौधरी, मीना सिंह, प्रताप चौधरी ने गरीब-निराश्रितों को कंबल और गरम वस्त्रों का वितरण कर समाज के साधन संपन्न लोगों से दीन-दुखियों की हरसंभव स्तर पर मदद करने का आह्वान भी किया।
नगर में देर शाम व्यापार संघ की ओर से शहीद पार्क पर अध्यक्ष कमल त्यागी, अंकुर त्यागी के नेतृत्व में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर विनय त्यागी, अरुण त्यागी, गोपाल ठाकुर, दीपांशु दीक्षित, अतुल शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं गांव डेहरा रामपुर में मंडल अध्यक्ष यंगपाल चौहान के नेतृत्व में मिठाई का वितरण किया गया। इस मौके पर मास्टर मांगेराम, महेंद्र चौहान, विनय प्रजापति, संजय प्रजापति, संजय चौहान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।