{"_id":"57640e774f1c1b481e11cc05","slug":"assured-farmers-end-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 17 Jun 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदनौली बिजलीघर पर शेष मुआवजे की मांग को लेकर दो गांवों के दर्जनों किसानों का सामूहिक धरना बृहस्पतिवार देर रात एसडीएम सदर के आश्वासन पर खत्म हो गया। एसडीएम ने किसानों से तीन दिन का समय मांगा है,
विज्ञापन
ताकि दो गांवों के किसानों और वेस्ट यूपी के बिजली अधिकारियों को बुलाकर आमने-सामने वार्ता हो सके। सोमवार को यह महत्वपूर्ण बैठक गांव बदनौली के बिजलीघर पर ही आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
गांव बदनौली में 765 केवी बिजलीघर का निर्माण गांव बदनौली और गांव श्यामपुर के 250 किसानों की करीब 600 बीघा जमीन पर किया जा रहा है। किसानों की जमीन लेते वक्त तय हुआ था कि 2525 रुपये की दर से अलग 2.76 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
बिजलीघर निर्माण के दो साल बाद भी किसानों को 2.76 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से कोई मुआवजा नहीं मिल सका। इस संबंध में किसानों ने बृहस्पतिवार को बदनौली बिजलीघर पर तालाबंदी करते हुए सामूहिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
एसडीएम ने सोमवार को बिजलीघर पर ही दो गांवों किसानों और वेस्ट यूपी के बिजली निगम के अधिकारियों को वार्ता करने के लिए बुलाया है। एसडीएम के इस आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया है।