{"_id":"570929fd4f1c1be224c810d6","slug":"arya-nagar-hand-pumps-contaminated-water-gush","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य नगर के हैंडपंप उगल रहे दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य नगर के हैंडपंप उगल रहे दूषित पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्यनगर मोहल्ले में लगे हैंडपंप दूषित पानी उगल रहे हैं। हैंडपंप से निकल रहे पानी को पीन से मोहल्ले के कई लोग बीमार पड़ गए हैं। नगर पालिक की लापरवाही और अफसरों के ध्यान न देने से लोगों में गुस्सा है। मोहल्लावासियों ने अब सोमवार को डीएम से मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
मोहल्ला आर्यनगर में पांच हैंडपंप लगे हुए हैं। बिजली गुल होने पर मोहल्ले के लोग इन हैंडपंपों से पानी लेकर दिनचर्या चलाते हैं। पिछले कुछ दिनों से इन हैंडपंपों का पानी दूषित हो चुका है। स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह के समय जब मोहल्लेवासी हैंडपंप चलाते हैं तो पीले रंग का पानी निकलता है।
विज्ञापन
इसे पीने से मोहल्ले के कई लोग बीमार पड़ चुके हैं। मोहल्ला निवासी आप कार्यकर्ता मनोज, लोकेश, सौरभ शर्मा, अरुण गुप्ता आदि ने बताया कि पिछले काफी दिनों से हैंडपंपों से पीले रंग के पानी की शिकायत नगर पालिका के अधिकारियों से की जा रही है। लेकिन अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब सोमवार को मोहल्ले के लोग जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग करेंगे।
विज्ञापन
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। यदि ऐसा है तो जल्द एक टीम को वहां भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा