{"_id":"64d7bcea8c2549501208d278","slug":"arto-seize-eight-bus-hapur-news-c-306-1-gha1001-804-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 25 डग्गामार बसों का किया चालान, आठ की सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 25 डग्गामार बसों का किया चालान, आठ की सीज
Sat, 12 Aug 2023 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 12 Aug 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर मौत बनकर दौड़ने वाली डग्गामार बसों पर एआरटीओ ने टीम के साथ कार्रवाई की। क्षेत्र में अवैध ढंग से चलने वाली 25 बसों का चालान किया और 8 बसों की सीज किया गया है।
एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने शनिवार को नेशनल हाईवे-9 पर डग्गामार बसों की चेकिंग कराई। एआरटीओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान 25 बसों का चालान किया गया। वहीं, 8 बसों का अवैध ढंग से संचालन पाया गया। जिनको संबंधित थानों में निरुद्ध कराया गया। बता दें कि 15 दिन में गढ और सिंभावली में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार डग्गामार बस पलटने से हादसे हो चुके हैं। जिसमें एक महिला की मौत हो चुकी थी और कई लोग घायल हो चुके हैं। कई बस संचालकों ने कार्रवाई के डर से यात्रियों को रास्ते में उतार दिया और गढ़ क्षेत्र में बस का प्रवेश नहीं कराया। कार्रवाई के दौरान पीटीओ आशुतोष उपाध्याय, गढ़ और हापुड़ एआरएम संदीप नायक, हेमंत मिश्रा मौजूद रहे। एआरटीओ ने बताया कि आगे भी इसी तरह से डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई जारी रहेगी।