{"_id":"587f79d14f1c1bda30eff790","slug":"arms-license-holders-canceled-after-the-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"शस्त्र धारकों की मृत्यु के बाद निरस्त होंगे 52 लाइसेंस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शस्त्र धारकों की मृत्यु के बाद निरस्त होंगे 52 लाइसेंस
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 18 Jan 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
हथियार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शस्त्र धारकों की मृत्यु के बाद 52 लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। शस्त्र धारकों की सूची बनाने के दौरान यह सभी नाम सामने आए। स्थानीय अधिकारियों ने लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को सूची भेज दी है।
विज्ञापन
क्षेत्र में ज्यादातर लोगों ने अपने शस्त्र जमा कर दिए हैं। आचार संहिता लागू होते ही लाइसेंसी हथियार जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में 22 गांवों के 52 लाइसेंस धारकों के शस्त्र जमा न होने पर छानबीन की गई।
विज्ञापन
पता चला कि इन शस्त्र धारकों की कुछ दिन पहले ही मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में अधिकारियों ने इनके नाम पर जारी लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष धौलाना हरशरण शर्मा ने बताया कि पुलिस की कई टीमें गांव-गांव जाकर सूची बना रही हैं।
विज्ञापन
धौलाना क्षेत्र के गांवों में 472 लाइसेंसी हथियार हैं। जबकि 52 लाइसेंस धारकों की मृत्यु होने के उपरांत लाइसेंस निरस्त कराए जाने की कार्यवाही की जा रही है। बता दें कि पिलखुवा और धौलाना थाना क्षेत्र में अधिकांश शस्त्र लाइसेंस धारकों ने अपने शस्त्र जमा करा दिए हैं।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में 641 और धौलाना क्षेत्र में 472 शस्त्र लाइसेंस धारक हैं। कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने अब तक अधिकांश शस्त्र जमा करा दिए हैं,
लेकिन जिन्होंने शस्त्र जमा नहीं किए हैं, वह जल्द जमा करा दें। अन्यथा हथियारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।