फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   aqi machine dint work

Hapur News: दूसरे दिन भी मशीन खराब, जिले में दर्ज नहीं हुआ वायु प्रदूषण

Mon, 15 Dec 2025 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 15 Dec 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
aqi machine dint work
हापुड़। जिले में कलक्ट्रेट पर लगी वायु प्रदूषण का स्तर बताने वाली मशीन दूसरे दिन सोमवार को भी खराब रही। यहां तक कि डिस्पले बोर्ड के सही प्रकार से काम न करने के कारण जिले में वायु प्रदूषण के स्तर की सटीक जानकारी नहीं हो सकी है। सीपीसीबी और समीर एप के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार को देश के 53 शहरों से वायु प्रदूषण का कोई आंकड़ा जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि, एनसीआर में वायु प्रदूषण की खराब स्थिति से साफ है कि जिले में भी हालात सामान्य नहीं है। दो दिन पहले शनिवार को औसत एक्यूआई 355 दर्ज हुआ था, लेकिन शनिवार की शाम सात बजे से ही कलक्ट्रेट पर एक्यूआई का स्तर बताने वाली मशीन खराब पड़ी है। प्रदूषण विभाग ने अन्य कोई मशीन जिले में नहीं लगाई है। इस बार तो प्रदूषण के मामले में जिले ने कई बार पूरे देश में रिकार्ड तोड़ा है। इसके बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बीच मशीन के खराब होने से एक्यूआई के सटीक स्तर का कोई पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

------
हवा की रफ्तार बढ़ने से मिलेगी राहत --
सोमवार को हवा की रफ्तार कुछ बढ़ी है। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के कारण वायु प्रदूषण का स्तर कुछ कम होने के आसार हैं। हालांकि, लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की समस्या लगातार बनी हुई है। वहीं, ग्रेप तीन के नियमों का पालन भी जिले में होता नजर नहीं आता है। सड़कों पर कूड़ा जलने से लेकर धूल उड़ रही है। निर्माण सामग्री खुले में जा रही है और प्रदूषण बढ़ाने वाले वाहनों का संचालन भी हो रहा है। बावजूद इसके अधिकारी कोई कदम उठाने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के जिलों में एक्यूआई की स्थिति --
जिले का नाम औसत एक्यूआई
गाजियाबाद 444

ग्रेटर नोएडा 447
मेरठ 360
बुलंदशहर 284
नोएडा 437

दिल्ली 427

नोट : सीपीसीबी व समीर एप के अनुसार।


कोट -

कलक्ट्रेट में लगी मशीन और डिस्पले बोर्ड को सही कराने के लिए टेक्निकल टीम लगाई गई है। जल्द ही मशीन सही होने के बाद एक्यूआई की स्थिति की जानकारी हो सकेगी। विभाग प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार कदम उठा रहा है। - विपुल कुमार, सहायक अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed