फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ankita stood first in the art integrated teaching competition

Hapur News: कला समेकित शिक्षण प्रतियोगिता में अंकिता रहीं प्रथम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Ankita stood first in the art integrated teaching competition
जैन कन्या पाठशाला में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित हुए शिक्षक। संवाद
हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में सोमवार को समृद्धि 2025 कला समेकित शिक्षण शास्त्र प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय की छात्रा अंकिता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य पारुल त्यागी ने बताया कि समेकित शिक्षण शास्त्र एक नवाचार पूर्ण व रचनावादी शिक्षण पद्धति है जो कलाओं के माध्यम से और कलाओं के साथ सीखने पर आधारित है। इससे विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, रचनात्मकता और समग्र विकास को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन


जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 32 शिक्षकों/ शिक्षिकाओं ने पंजीकरण कराया और 16 शिक्षकों/ शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें अंकिता कुमारी (जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज) ने प्रथम स्थान, अमित कुमार शर्मा (राजकीय इण्टर कालेज अनुपुर डिबाई) ने द्वितीय स्थान और प्रतीक कुमार गुप्ता (शांति स्वरूप कृषि इण्टर कालेज हापुड़) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन शशि गौतम ने किया। अध्यक्षता डॉ. मनोज कुमार ने की। जिला समन्वयक दीपा तोमर ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और स्थान प्राप्त शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। निर्णायक मंडल में एसोसिएट प्रो. मनीला रोहतगी, पिंटू कुमार और प्रदीप कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आंचल, दिनेश कुमार और संजय साहनी ने आए सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों और शिक्षकों को कार्यक्रम के सफल निष्पादन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed