{"_id":"5890b06e4f1c1bc24ee80260","slug":"anju-first-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले नंबर पर अंजू , अय्यूब और असलम का होगा कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले नंबर पर अंजू , अय्यूब और असलम का होगा कब्जा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 31 Jan 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव के लिए ईवीएम में प्रत्याशियों का क्रम तय हो गया है। ईवीएम में राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय, मान्यता प्राप्त दल और निर्दलीय के क्रम के बाद प्रत्याशियों को एल्फाबेटिक रूप में स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
ईवीएम पर प्रत्याशी के चिन्ह के साथ, उसका नाम और फोटो भी रहेगा। विधान सभा चुनाव में अब मात्र दस दिन बचे हैं। तीनों सीटों पर 35 प्रत्याशी मैदान में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
विज्ञापन
मतदान तिथि की उल्टी गिनती शुरू होते ही प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन द्वारा आयोग के निर्देशों पर ईवीएम में प्रत्याशियों का क्रम तय कर लिया गया है।
विज्ञापन
क्रम पार्टियों की स्थिति और उसके बाद उनके एल्फाबेटिक रूप से दिया गया है। ईवीएम में सही क्रम मिलने से भी प्रत्याशी को कई बार लाभ मिल जाता है।