फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   An unidentified man died after falling from a train accident occurred near Brahmagarhi gate police are trying

Hapur: ट्रेन से गिरकर अज्ञात शख्स की मौत, ब्रह्मगढ़ी फाटक के पास हुआ हादसा, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

Wed, 01 Jul 2026 11:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 01 Jul 2026 11:10 PM IST
सार

हापुड़ में सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मगढ़ी फाटक के पास ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
An unidentified man died after falling from a train accident occurred near Brahmagarhi gate police are trying
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ में सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मगढ़ी फाटक के पास ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ब्रह्मगढ़ी फाटक के पास पिलर नंबर 82/9 और 82/11 के बीच दोनों रेलवे लाइनों के मध्य एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला था।  पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना देकर घायल को सीएचसी सिखेड़ा भिजवाया। लेकिन, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी हापुड़ भेज दिया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed