फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Alternative way of living to make a bridge constructed affairs

निर्माणाधीन पुल से जी का जंजाल बना वैक्लपिक रस्ता

Mon, 26 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 26 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Alternative way of living to make a bridge constructed affairs
अन्य - फोटो : अमर उजाला

गढ़ रोड रेलवे फाटक पर बन रहे निर्माणाधीन पुल के कारण प्रशासन द्वारा आवागमन के लिए दिए गए वैक्लपिक रास्तों की खस्ता हालत क्षेत्र के व्यापारी, किसान, आम जनता के लिए जी का जंजाल बन गई है। तय समय सीमा में पुल न बनाए जाने के कारण लोगों में आक्रोश पनप रहा है, जो कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गढ़ रोड रेलवे फाटक पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का निर्माण धीमी गति से चलने के कारण क्षेत्र के व्यापारी व कारोबारियों की हालत पतली हो गई है। आस पास के गांवों से आने वाले ग्राहकों के अभाव में शहर के बाजार सूने हो गए हैं।
विज्ञापन


जबकि त्यौहारी सीजन सिर पर खड़ा है। गढ़ रोड की तरफ बन रहे पुल के कारण प्रशासन द्वारा शहर की जनता को आवागमन के लिए दो वैक्लपिक रास्ते जरोठी रोड व चैनापुरी वाला रास्ता दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरूआत में ही जनता को आश्वस्त किया गया था, कि दोनों रास्ते अतिशीघ्र मरम्मत कराकर ठीक करा दिए जायेंगे। लेकिन सवा साल गुजर जाने के बाद भी दोनों रास्तों की स्थिति अभी भी खराब ही नजर आ रही है।

हालांकि जरोठी रोड व चैनापुरी वाले रास्ते पर मरम्मत का कुछ कार्य अवश्य हुआ। लेकिन मरम्मत कार्य आधा अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण आज भी जनता इन मार्गों की बदहाली के कारण परेशान है।

आलम यह है कि सुबह के समय चैनापुरी वाली सड़क पर वाहनों का जाम लग जाता है। जिसके कारण जनता को दोहरी मार झेलनी पड़ती है। वहीं जरौठी रोड के भी खस्ता हाल होने के कारण कुछ मिनटों कशा सफर लंबा हो रहा है। साथ ही गहरे गड्ढे व उबड़ खाबड़ सड़क के कारण भारी वाहनों को खासी दिक्कत हो रही है।

जरौठी रोड व चैनापुरी वाले रास्ते पर मरम्मत का कुछ काम कराकर इतिश्री कर ली गई। लेकिन कुछ ही समय में ये दोनों मार्ग पुन खस्ता हाल में आ गए हैं। जबकि इन रास्तों से हजारों नागरिक, व्यापारी व किसान अपने रोजगार के लिए आते जाते हैं।

रात्री के समय भी खस्ताहाल रास्तों के कारण दुर्घटना का भय बना रहता है। नागरिक, किसान व व्यापारियों ने आधे अधूरे पुल को जल्द पूरा कराने के लिए कमर कस ली है। सामाजिक, राजनैतिक, व्यापारिक संगठनों द्वारा इस पुल को तय समय सीमा में पूरा न करने का विरोध शुरू कर दिया है।

लोगों का कहना है कि पुल निर्माण के कारण हापुड़ शहर दो टुकड़ों में बट गया है। जिस के कारण जनता में त्राही त्राही मच गई है। लेकिन सेतू निगम इस ओर ध्यान न देकर बेहद धीमी चाल से पुल निर्माण करा रहा है।

जबकि शहर की भौगोलिक स्थिति के हिसाब से इस पुल का शीघ्र से शीघ्र निर्माण अति आवश्यक है। क्योंकि गढ़ रोड पर सरकारी अस्पताल के साथ एशिया प्रसिद्ध गुड़ मंडी स्थित है।


हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी तेजपाल प्रमुख का कहना है कि वास्तव में इस पुल के धीमी गति से बनाए जाने के कारण शहरी व ग्रामीण जनता को भारी परेशानी हो रही है। वह इस संदर्भ में मुख्यमंत्री को भी अवगत करायेंगे साथ ही संबंधित विभाग के अफसरों से भी पुल निर्माण जल्द कराने की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed