फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   alligation of rape

Hapur News: घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Mon, 09 Feb 2026 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 09 Feb 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
alligation of rape
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ उनकी पिटाई भी की। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर महिला ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

महिला ने एसपी से की शिकायत में बताया कि सात फरवरी की दोपहर करीब दो बजे घर में अकेली पाकर पड़ोस में रहने वाला युवक उनके घर में जबरन घुस आया। इस दौरान आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गया। कुछ देर बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ दोबारा उनके घर में घुस आया और तीनों ने मिलकर उन्हें जमकर पीटा। वह आरोपियों की शिकायत करने थाना धौलाना व यूपीएसआईडीसी चौकी पर पहुंची, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस को निष्पक्ष जांच कर मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने के निदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed