फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Allegations of illegal occupation of municipal land

Hapur News: नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Allegations of illegal occupation of municipal land
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के चितौली रोड पर स्थित आईएमटी कॉलेज के पास सिविल पाइप लाइन को हटाकर कुछ लोगों पर नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगा है। संपत्ति लिपिक की तहरीर पर पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद में तैनात संपत्ति लिपिक संजीव कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि चितौली रोड स्थित आईएमटी कॉलेज के पास एक जमीन है। इस जमीन में नगर पालिका की सिविल पाइप लाइन भी दर्ज है। जबकि इस जमीन में भूमि कास्तकार असमत, अभीर आलम, अखलाक अली, आलिम कुरैशी व आलम के भी नाम दर्ज हैं। साथ ही इस जमीन के राजस्व अभिलेखों में दिलशाद अहमद, आमिर चौधरी व आदि के नाम भी बतौर संक्रमणीय भूमि दर्ज हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका व राजस्व टीम द्वारा अपनी सिविल पाइप लाइन की जमीन पर तारबंदी कराई हुई थी। लेकिन दिलशाद अहमद व अखलाक अहमद निवासी मोहल्ला सिकंदर गेट सिविल पाइप लाइन को खुर्द बुर्द कर इस जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं यहां से पाइप लाइन का मलबा व ईंट भी गायब हैं। साथ ही इस जमीन पर जरार अहमद द्वारा प्लॉटिंग का कार्य भी किया जा रहा है। जिसने मिट्टी व पक्की रोडी डालकर पाइप लाइन की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। अवैध कब्जा की शिकायत पर नौ जून को राजस्व व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन पर किए गए कब्जे को मुक्त कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि संपत्ति लिपिक की तहरीर पर दिलशाद अहमद, अखलाक अहमद व जरार अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed