फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   allegation of fake birth certificate

Hapur News: सभासद पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र बनवाकर चुनाव लड़ने का आरोप

Fri, 07 Feb 2025 09:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 07 Feb 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
allegation of fake birth certificate
हापुड़। नगर पालिका की वार्ड संख्या 15 की सभासद भारती पर कोरी अनुसूचित जाति का फर्जी जाति प्रमाण-पत्र बनवाने का आरोप हैं। इस प्रमाण-पत्र को चुनावी फार्म भरते समय लगाकर लाभ लेने का आरोप लगा हैं। मामले में डीएम से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता आरटीआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहन प्रकाश ने कहा कि सभासद भारती का जाति प्रमाण-पत्र फर्जी बना हुआ है, जो निकाय चुनाव में फार्म भरते समय लगाया गया है। आरटीआई की अपील के जवाब में मोदीनगर तहसील के अधिकारियों ने एक जवाब जनवरी 2025 में दिया है, जिसमें बताया गया है कि जांच में सभासद का जाति प्रमाण-पत्र फर्जी मिला है। इसलिए इस प्रमाण-पत्र को निरस्त कर दिया जाए और कड़ी कार्रवाई हो।
विज्ञापन

मामले में सभासद भारती का कहना है कि अप्रैल 2024 में गाजियाबाद में जांच कमेटी की बैठक में निर्णय आ चुका है। जांच में कुछ नहीं मिलने के कारण शिकायत को तथ्यहीन मानते हुए निरस्त किया जा चुका है। उस समय गाजियाबाद डीएम भी बैठक में थीं। मामले में राजनीतिक आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed