Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   All temporary police stations must complete their preparations in time, before the arrival of external forces: ADG

बाहरी फोर्स आने से पहले सभी अस्थायी थाने समय से तैयारी करें : एडीजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
All temporary police stations must complete their preparations in time, before the arrival of external forces: ADG
कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल के निरीक्षण के दौरान मानचित्र देखते एडीजी व अन्य अधिकारी। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एडीजी भानु भास्कर व डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा तट पर बनाए जा रहे अस्थायी थानों, फायर स्टेशन, पुलिस मचान और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीजी व डीआईजी ने डीएम कविता मीना, एसपी मधुबन सिंह से मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेले में बाहरी जनपदों से पुलिस फोर्स पहुंचने से पहले सभी अस्थायी थानों को पूरी तरह तैयार कर लिया जाए, जिससे फोर्स के पहुंचते ही पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी संभाल सकें। उन्होंने मेला क्षेत्र में निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे जल्द लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही कैमरों की लोकेशन ऐसी रखने को कहा, जिससे प्रमुख मार्गों, स्नान घाटों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेले में सुरक्षा, यातायात और अग्निशमन व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


भैंसा-बुग्गी दौड़ और शराब की रोकथाम के निर्देश
एडीजी ने मेले के दौरान भैंसा-बुग्गी दौड़ और अवैध रूप से शराब की बिक्री एवं सेवन पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से हादसे और अव्यवस्था की आशंका बनी रहती है। इसके लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की जाएं, जो मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट डायवर्जन में बरतें सख्ती
एडीजी ने यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाए। प्रमुख मार्गों और पार्किंग स्थलों पर पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती रहे। किसी भी स्थिति में वाहनों की लंबी कतार और जाम नहीं लगना चाहिए। यातायात पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था संभाले, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed