{"_id":"57cd837a4f1c1b3d3b317760","slug":"alcohol-lock-fitted-on-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने गांव के ठेके पर लगाया ताला, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने गांव के ठेके पर लगाया ताला, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 05 Sep 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
सरकारी ऑफिस है ठेके के पास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असौड़ा गांव में धार्मिक स्थल व सरकारी कार्यालयों के पास खुले शराब के ठेके के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट गया। भीड़ ने हंगामा करकर ठेके पर ताला डाल दिया। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि ठेका बंद नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार असौड़ा गांव में शराब का ठेका है। इसके आसपास मदरसा व कब्रिस्तान है। साथ ही वहां उप संभागीय परिवहन विभाग का कार्यालय है। ऐसे में शराबी आए दिन यहां आने वाले लोगों से अभद्रता कर मारपीट करते रहते हैं।
विज्ञापन
हालांकि ठेका बंद कराने को लेकर पहले भी हंगामा हो चुका है। ठेका बंद कराने के लिए सोमवार को भी लोगों ने हंगामा किया। इसके बाद भीड़ ने ठेके पर ताला डाल दिया है। लोगों ने ठेके पर तैनात कर्मियों को ठेका खाली नहीं करने पर तोड़फोड़ की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। सीओ विशाल यादव का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। अनाधिकृत ठेके की शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।