{"_id":"586696d44f1c1b132ceed249","slug":"akhilesh-s-expulsion-activists","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के निष्कासन से कार्यकर्ताओं में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के निष्कासन से कार्यकर्ताओं में उबाल
ब्यूरो , अमर उजाला हापुड़
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
निष्कासन से कार्यकर्ताओं में उबाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की कलह इस स्तर तक पहुंचेगी, इसका अंदाजा पार्टी कार्यकर्ताओं को नहीं था। यही कारण है कि अखिलेश यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने की घोषणा के बाद कार्यकर्ता सदमे में हैं।
विज्ञापन
घोषणा होते ही अखिलेश के समर्थक सड़कों पर उतर पड़े और जमकर नारेबाजी की। साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और अखिलेश के साथ रहने का एलान किया।
विज्ञापन
शाम को समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को छह वर्ष के लिए निष्कासित करने की घोषणा के बाद अखिलेश समर्थक कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। वहीं वरिष्ठ नेता इस निर्णय से पार्टी के भविष्य को लेकर कयास लगाने लगे।
विज्ञापन
पार्टी प्रत्याशी जहां इस निर्णय से खुद को हुए नुकसान का आंकलन करने लगे, वहीं दूसरे दल इससे फायदे का अंदाजा लगाने में जुट गए। युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल आजाद ने इस निर्णय की घोर निंदा करते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए सबसे दुर्भाग्य का दिन है।
सपा का अब कोई अस्तित्व नहीं रह गया है। ऐसे में वह पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देकर अखिलेश यादव के साथ रहेंगे। यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष अली मुर्तजा ने भी अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ त्यागपत्र की घोषणा करते हुए अखिलेश यादव का समर्थन किया है।
वहीं, पूर्व प्रदेश सचिव श्याम सुंदर भुर्जी ने भी त्यागपत्र देते हुए अखिलेश यादव के साथ जाने की घोषणा की है। पूर्व जिला अध्यक्ष किशन सिंह तोमर ने कहा कि अखिलेश यादव ने यूपी की सत्ता संभालने के बाद विकास कार्य कराए और पार्टी को मजबूत किया। इस समय 90 प्रतिशत कार्यकर्ता उनके साथ हैं।
अखिलेश यादव जनता के दिल में बसे हैं। सभा छात्र सभा के नेता पंकज त्यागी ने कहा मुख्यमंत्री को पार्टी से निकालने का कोई औचित्य नहीं है। युवा व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव पार्टी के नेता हैं और रहेंगे। उन्हें पार्टी से निकालना असंवैधानिक है।
वहीं, जिलाध्यक्ष नरेंद्र शिशौदिया ने कहा कि पार्टी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के आदर्शों पर टिकी है। ऐसे में उनके द्वारा जो भी निर्णय लिया जाता है, वह उसके समर्थन में हैं।
इसके अलावा समाजवादी छात्र सभा के संजय गहलौत के नेतृत्व में सदस्यों ने अतरपुरा चौपला पर शिवपाल यादव का पुतला फूंककर आक्रोश जाहिर किया। तहसील चौपला पर भी सपा नेता पंकज त्यागी के नेतृत्व में जुलूस निकालकर अखिलेश यादव का समर्थन किया गया। जुलूस में संजय यादव, शमशुद्दीन सैफी आदि शामिल थे।