{"_id":"69e65c20b4cc48c456076c6f","slug":"agrawal-mahasabha-elections-the-chessboard-is-being-laid-out-factions-are-forming-hapur-news-c-135-1-hpr1005-140247-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रवाल महासभा चुनाव : बिछने लगी बिसात, बनने लगे गुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रवाल महासभा चुनाव : बिछने लगी बिसात, बनने लगे गुट
विज्ञापन
हापुड़। शहर के प्रतिष्ठित अग्रवाल महासभा के चुनाव को लेकर चुनावी बिसात बिछने लगी हैं। इस चुनाव को लेकर वैश्य समाज के लोगों में बहुत अधिक उत्सुकता रहती है। इस बार चुनाव छावनी बनाम चौकड़ायत ग्रुप के बीच होने की संभावना है। वहीं, समर्थकों ने संभावितों के समर्थन में सोशल मीडिया के माध्यम से नाम चलाने शुरू कर दिए हैं।
हापुड़ विधानसभा क्षेत्र की सीट कई सालों से अनुसूचित जाति के लिए है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा होने के कारण मेरठ निवासियों को ही टिकट मिलता है। इसी प्रकार नगर पालिकाध्यक्ष की सीट भी वर्तमान में अनुसूचित जाति के कोटे में है। वहीं, शहर में वैश्य समाज के लोगों की संख्या हजारों में है। समाज में अपना रुतबा बनाए रखने के लिए वैश्य समाज के गणमान्य व राजनीति से जुड़े लोग चंडी मंदिर, श्री शिक्षा प्रसार समिति, श्री पंचायती गोशाला और अग्रवाल महासभा के चुनाव को लेकर अलग ही दिलचस्पी लेते हैं। एक-एक चुनाव में प्रत्याशी लाखों रुपये तक खर्च करते हैं।
वर्तमान की बात करें तो अग्रवाल महासभा से करीब 5800 सदस्य जुड़े हुए हैं। इस चुनाव को लेकर अब शहर में सरगर्मी शुरू हो गई है। चुनाव को लेकर अभी तक दो गुटों से कुछ प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं, इसमें ललित छावनी वालों का ग्रुप और अतुल चौकड़ायत ग्रुप का नाम चल रहा है। प्रधान पद के लिए संभावितों में ललित अग्रवाल व अतुल चौकड़ायत का नाम है। वहीं, मंत्री पर सुधीर गुप्ता व विमेश गोयल का नाम चल रहा है। हालांकि, जल्द ही चुनाव के ऐलान के साथ ही प्रत्याशियों के नाम भी सामने आएंगे।
विज्ञापन
पद और प्रबंध समिति के सदस्यों की संख्या बढ़ाने की तैयारी
वर्तमान की बात करें तो अग्रवाल महासभा से करीब 5800 शहरवासी जुड़े हुए हैं। इस समय सात पद व 14 प्रबंध समिति के सदस्य हैं, इन्हें 21 की जगह 31 करने की तैयारी है। वर्तमान समिति की कोशिश है कि भविष्य में प्रधान, वरिष्ठ उप-प्रधान, कनिष्ठ उप-प्रधान, मंत्री, वरिष्ठ उप मंत्री, कनिष्ठ उप मंत्री, ऑडिटर, उप ऑडिटर, कोषाध्यक्ष व उप-कोषाध्यक्ष पदों और 21 सदस्यों के लिए चुनाव हो। इसके लिए संविधान संशोधित करके स्वीकृति के लिए भेजा गया है। वहीं, अग्रवाल महासभा के वर्तमान प्रधान ललित अग्रवाल का कहना है कि संशोधित संविधान की सर्टिफाइड कॉपी मिलते ही विधिवत चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव को लेकर भी तैयारी चल रही हैं।