{"_id":"b1dc74247243038f89153d2698fae559","slug":"again-seek-to-disturb-the-atmosphere-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
अमर उजाला, गढ़
Updated Sun, 14 Feb 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
गढ़ तहसील क्षेत्र में एक बार फिर शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। कुछ लोगों ने बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में बनी यज्ञशाला के पंडाल में शनिवार रात करीब 11 बजे आग लगा दी।
घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया। एहतियात के तौर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। गढ़ तहसील क्षेत्र का सबसे संवेदनशील गांव पसवाड़ा में एक यज्ञशाला बनाई गई है।
उसके पंडाल में शनिवार की रात करीब 11 बजे कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी। पंडाल जलकर राख हो गया। घटना का पता लगते ही पलवाड़ा समेत आसपास के गांवों में भारी तनाव व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
सूचना पर डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय और एसओ अखिलेश सिंह पुलिस बल के साथ रात में पहुंच गए। यज्ञशाला और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शरारती तत्वों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
मिश्रित आबादी वाला गांव पसवाड़ा क्षेत्र का सबसे संवेदनशील गांव है। पंडाल में आग लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस अधिकारियों ने पसवाड़ा और आसपास के गांवों में लोगों से शांत रहने और अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। यज्ञशाला में आग लगाकर पंडाल फूंकने की घटना से ग्रामीणों में रोष है।
पदम सिंह चौहान, भोला चौहान, धर्मेंद्र चौहान, डालचंद ठाकुर, सुरेंद्र, कुंवरपाल यादव, रमेश चंद, पिंटू ने मामले में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। डीएसपी और एएसओ ने लोगों को समझाकर अमनचैन बनाए रखने को कहा।