फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Accused of raping a class 9 student arrested

Hapur News: कक्षा नौ की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping a class 9 student arrested
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक गांव के बाहर चार जून की सुबह खेत में खींचकर छात्रा से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री पड़ोस के गांव स्थित एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे उनकी पुत्री अपनी सहेली से मिलने पड़ोस के गांव के लिए जा रही थी। गांव के बाहर गांव निवासी जोगेंद्र ने अकेला पाकर उसे ईंख के खेत में खींच लिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने जमकर अभद्रता करते हुए उनकी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी घटना के संबंध में किसी को बताने पर मारने की धमकी देकर मौके से बाइक लेकर भाग गया। घर पहुंचकर उनकी पुत्री ने उन्हें आपबीती सुनाई। इसके बाद वह अपनी पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपी जोगेंद्र को गांव के बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed