{"_id":"691f5a76d8c030ae3a0558b5","slug":"accused-of-attacking-bike-riders-due-to-enmity-hapur-news-c-306-1-gha1001-118699-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रंजिशन बाइक सवार युवकों पर लगाया हमला करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रंजिशन बाइक सवार युवकों पर लगाया हमला करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। गांव सादुल्लापुर निवासी व्यक्ति ने छह युवकों पर रंजिशन हमला कर उन्हें और उनके परिवार को घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
सादुल्लापुर निवासी कृष्ण कुमार ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि वह गांव शेरा कृष्णा वाली मढ़ैया में अपनी बहन के घर भात देने गए थे। लौटने के दौरान रास्ते में घात लगाकर खड़े गांव के ही छह युवकों ने रंजिशन उनकी ट्रैक्टर-ट्राली रुकवा ली। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें और उनके परिवार को घायल कर दिया। हंगामा होने पर कुछ लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए।
पीड़ित का कहना है कि वहां से मीरा रेती पहुंचने पर आरोपियों ने एक दुकान से लोहे की रॉड और हॉकी उठाकर एक बार फिर उन पर हमला कर दिया। मीरा रेती में भी राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को एकत्र होते देख आरोपी वहां से भाग निकले। वहीं, उनका साथी दुकानदार भी अपनी दुकान बंद कर वहां से चला गया। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।